Home Breaking News डॉक्टर बना शैतान! अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला संग रेप, जान से मारने की दी धमकी
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

डॉक्टर बना शैतान! अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला संग रेप, जान से मारने की दी धमकी

Share
Share

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले मेें एक डाक्टर पर दुष्कर्म का आराेप लगा है। दादों क्षेत्र की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शहर के अचलताल स्थित अस्पताल का होम्योपैथिक डाक्टर उसे अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एक गोली खिला दी, जिससे महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।

सात महीने से चल रहा था महिला का इलाज

दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि अचलताल स्थित रामलीला भवन में संचालित देवत्रय चैरिटेबल अस्पताल में करीब सात माह से उसका इलाज चल रहा है। हर माह महिला यहां के डा. सुरेंद्र सिंह चौहान (बीएचएमएस) से इलाज करा रही थी। गुरुवार को महिला अस्पताल में आई। आरोप है कि डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में जाने के लिए कहा। बताया कि वहां लेडी डाक्टर से अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा।

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे, घटना CCTV में कैद

डाक्टर पर भरोसा करके महिला उसके साथ चली गई। इसके बाद डाक्टर उसे अपने एक परिचित के मकान में ले गया। वहां अंदर ले जाकर डाक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने उसे जान से मारने की धमकी दी।

अलट्रासाउंड से पहले दी गोली, जिसे खाकर हुई बेहाश

आरोप है कि डाक्टर ने मकान में उसे एक गोली ये कहकर दी कि अल्ट्रासाउंड से पहले इसे खाना पड़ता है। इससे महिला बेहोश हो गई। करीब एक घंटा बाद उसे होश आया तो उसने विरोध किया। आरोप है कि डाक्टर ने धमकी दी कि तेरी लाख भी पता नहीं चलने दूंगा। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित डा. सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  चिल्ला बॉर्डर फिर से बंद करने की आंदोलनकारी किसानों ने दी धमकी
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...