Home Breaking News OMG! महिला ने खिला-खिलाकर डॉगी को बना द‍िया ‘गैंडा’, पुल‍िस ने भेजा जेल
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

OMG! महिला ने खिला-खिलाकर डॉगी को बना द‍िया ‘गैंडा’, पुल‍िस ने भेजा जेल

Share
महिला
Share

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक महिला ने अपने कुत्ते की खिला-खिलाकर जान ले ली। ओवरफीडिंग के कारण कुत्ते की मौत हो गई। अब महिला को कोर्ट ने 2 महीने जेल की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि कुत्ते का वजन 54 किलोग्राम हो गया था। इस वजह से कुत्ते का चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। महिला कुत्ते को लापरवाही से खाना खिलाती गई, डॉगी मोटा होता गया। जिसके कारण उसका वजन लगातार बढ़ता रहा। कुत्ता हिलने-डुलने में भी असमर्थ हो गया था। जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया। रॉयल न्यूजीलैंड सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) ने मामले की पुष्टि की है। पशु नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि मामला अक्टूबर 2021 में सामने आया था।

कुत्ते का नाम नुग्गी था, जिसे महिला के घर रेड के दौरान देखा गया था। अधिकारियों ने चेक किया तो कुत्ते का वजन 120 पाउंड (लगभग 54 किलोग्राम) मिला। इसके बाद एसपीसीए के लोगों ने खुद उसकी निगरानी शुरू की। जिसके बाद कुत्ता अपना वजन सिर्फ 8.8 किलोग्राम (लगभग 19.6 पाउंड) ही कम कर पाया। दो महीने में ही उसकी लिवर हेमरेज के कारण जान चली गई। SPCA के अधिकारियों के मुताबिक कुत्ते को रोजाना 10 चिकन के टुकड़े और सूखा भोजन दिया जाता था। जब अधिकारियों ने कुत्ते को उसकी मालकिन से दूर पैदल ले जाने की कोशिश की तो वह सिर्फ 10 ही मीटर चल पाया।

10 मीटर भी नहीं चल पाया नुग्गी, पेट पर मिलीं गांठें

उसकी सांसें फूल गईं और वह इतनी दूरी में 3 बार रेस्ट करने के लिए रुका। SPCA के मुताबिक शरीर का वजन उठाने में पैर भी लगभग नाकाम हो चुके थे। हैरानी की बात है कि जब डॉक्टरों ने स्टेथोस्कोप लगाया तो भी उसकी हार्ट बीट नहीं सुन रही थी। कुत्ते के कोहनी और पेट पर कई प्रकार की गांठें मिलीं। कुत्ते के पंजे काफी बढ़े हुए थे। इसके अलावा नुग्गी को कंजक्टिवाइटिस की समस्या भी थी। अब महिला को ऑकलैंड के मनुकाउ जिला न्यायालय ने सजा सुनाई है। इसके अलावा महिला को 720 डॉलर (60,282 रुपये) का मुआवजा भी देना होगा।

See also  भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की टीम, देखें किसे-किसे मिली जगह
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...