Home Breaking News रेप करके छीन ले गए थे महिला का मोबाइल, फोन चालू करने पर जीजा-साले हुए गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

रेप करके छीन ले गए थे महिला का मोबाइल, फोन चालू करने पर जीजा-साले हुए गिरफ्तार

Share
Share

नोएडा: यूपी की नोएडा फेस 2 थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नोएडा पुलिस ने 6 महीने पहले हुए दुष्कर्म और फोन लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी जीजा-साले हैं। एक आरोपित की पहचान जसवंत तोमर के रूप में हुई है। यह उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित महिला का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, नोएडा पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह थी घटना

एडिशनल डीसीपी साद मियां खां ने बताया कि 22 जुलाई को पीड़िता कंपनी में काम करने के बाद जब वह रात नौ बजे के करीब अपने घर जा रही थी। वह ग्रीन बेल्ट में अपने दोस्त के साथ थी। इस दौरान उन्होंने युवती के साथी के साथ मरपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला का मोबाइल और कीमती सामान छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता ने वारदात के बाद थाने में केस दर्ज कराया था।

जोशीमठ के प्रभावित परिवारों में 45 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटेगी सरकार, जानें हर परिवार को मिलेगी कितनी रकम

फोन ऑन करते ही लोकेशन के आधार पर पकड़े गए

पुलिस के मुताबिक महिला से दुष्कर्म और लूट की घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया था। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल सर्विलांस पर डाला था। आरोपियों ने जैसे ही मोबाइल ऑन किया, पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। आरोपित जसवंत ने 2 जनवरी को पीड़िता का फोन ऑन किया। इसकी जानकारी तलाश में जुटी टीमों को लगी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

See also  ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह का खुलासा, किराए के खातों में मंगाते थे रकम; 7 अरेस्ट

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

वहीं इस मामले के लिए कोतवाली क्षेत्र में स्थित 150 फैक्ट्री के एक हजार से अधिक कामगारों का सत्यापन कराया गया। इसके अलावा पुलिस ने आसपास लगे और फेस-2 क्षेत्र के करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एडीसीपी ने बताया कि इसमें उन कामगारों को भी ट्रेस किया गया जो शहर छोड़कर गए थे। दोनों ही आरोपी चुपचाप अपना काम कर रहे थे। इन लोगों ने किसी प्रकार का पैनिक नहीं किया। ऐसे में इनको पकड़ा नहीं जा सका था।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...