Home Breaking News 35 के पार महिलाओं को रखना चाहिए अपना खास ध्यान, वरना हो सकती हैं ये समस्याएं
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

35 के पार महिलाओं को रखना चाहिए अपना खास ध्यान, वरना हो सकती हैं ये समस्याएं

Share
Share

नई दिल्ली: बर्थ कंट्रोल ऑप्शंस से लेकर रजोनिवृत्ति उपचार तक, महिलाओं का यौन स्वास्थ्य जटिल हो सकता है। लेकिन जब आप अपने शरीर और उसकी जरूरतों को समझती हैं तब इन समस्याओं को हैंडल करना इतना मुश्किल नहीं होता। अपने सेक्सुअल स्वास्थ्य के बारे में पूरी और सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। सभी महिलाओं का यौन स्वास्थ्य एक सामान नहीं हो सकता इसलिए आंखें मूंद कर टीवी या यूट्यब की जानकारियों पर भरोसा कर लेना सही नहीं।

1. मासिक धर्म चक्र के बारे में जानकारी रखना

सही समय पर और आरामदायक पीरियड्स सेहत संबंधी कई परेशानियों को दूर रखने का काम करते हैं। तो इसे ट्रैक करना जरूरी है, जैसे आपका मासिक चक्र कितना लंबा है, क्या यह नियमित है, क्या आपकी मासिक अवधि या चक्र हाल ही में बदली है। इन बातों का ध्यान रखें और सतर्क रहें। किसी भी तरह का बदलाव दिखे तो बिना देर किए डॉक्टर से कंसल्ट करें।

2. फैमिली प्लानिंग का सही समय 

महिलाओं की प्रजनन क्षमता उनके 30 के दशक में कम होने लगती है और 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते तक यह काफी कम हो जाती है। 40 के दशक में कई मशहूर हस्तियों के सक्सेसफुल डिलीवरी होने के बावजूद यह सही समय नहीं है गर्भावस्था के लिए। तो अपनी बॉडी की कंडीशन को देखते, समझते हुए सही समय पर इस चीज़ की प्लानिंग कर लें।

3यौन संचारित संक्रमण के प्रति जागरूक रहना

क्या आप जानते हैं कि कई यौन संचारित संक्रमणों के लक्षण बहुत कम होते हैं। क्लैमाइडिया या गोनोरिया जैसे अन्य संक्रमणों में अस्पष्ट लक्षण हो सकते हैं जैसे- पेशाब के साथ दर्द, वैजिनल डिस्चार्ज या मासिक धर्म में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग। अगर आप विवाहित नहीं तो गर्भनिरोधक का उपयोग करना और नियमित रूप से जांच कराना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कुछ एचपीवी संक्रमण गर्भाशय सर्वाइकल के रोगों से जुड़े होते हैं जिससे यह आवश्यक हो जाता है कि आप अपना वार्षिक पैप स्मीयर टेस्ट को न छोड़ें और उसे जारी रखें।

See also  ऐप से लोन देकर महिला को ब्लैकमेल कर रहे जालसाज
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...