Home Breaking News भलस्वा दुष्कर्म मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

भलस्वा दुष्कर्म मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

Share
Share

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  5 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में दिल्ली महिला आयोग की ओर से स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। नोटिस में महिला आयोग द्वारा इस मामले में अब तक की जांच को लेकर सवाल पूछे गए है। महिला आयोग ने पूछा है कि अब तक इस मामले को लेकर जांच कहां पहुंची है।

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

ये है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ भलस्वा डेरी इलाके में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गई। स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अपहरण की एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम इलाके में बच्ची की तलाश में जुट गई।

रात भर बच्ची के बारे में कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह बच्ची भलस्वा झील के निकट बेसुध हालत में मिली। जहां से उसे पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल और फिर अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल में बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो की धारा एफआईआर में जोड़ दी है।

See also  ग्रेटर नोएडा में शख्स की 4 बोतल शराब पीने से हुई मौत, शव से आई बदबू

पुलिस ने मौके के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो एक संदिग्ध आटो नजर आया। आशंका है कि इसी आटो से बच्ची का अपहरण किया गया था। बच्ची ने भी अपने बयान में एक वाहन के बारे में बताया। जिसके आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। आटो के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

Share
Related Articles