Home राष्ट्रीय व्यंजन प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम
राष्ट्रीय

व्यंजन प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम

Share
Share

मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को व्यंजन प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। व्यंजन बाल शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में ब्लू, रेड, येलो व ग्रीन हाउस ने प्रतिभा किया।

इसमें सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने बिना गैस जलाए स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नारियल के लड्डू, भेलपुरी, सेंडविच, फ्रूटचाट, ब्रेड, चाऊमीन, समोसा, पाव भाजी, इडली, दही भल्ले आदि व्यंजन बनाकर अपने शिक्षकों और अतिथियों को खिलाए। सभी विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम, रेड द्वितीय, ब्लू हाउस तृतीय स्थान मिला। अनंत मणि त्रिपाठी, कृष्णा, समृद्धि, शिवांश, शिवम, शगुन सिंह, ज्योत्सना, जय, आयुषी गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, अर्श, शिवांगी गुप्ता, नीर, अंश, अन्या, कारण व मयंक आदि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन में प्रशस्ति पत्र व मेडल लेकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई दी जिन्होंने बच्चों को इस प्रकार के व्यंजन बनाने में मदद की। बच्चों ने प्रतियोगिता में अंकुरित दालों का भी प्रयोग किया। व्यंजन बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए नेपकिन, एप्रन, दस्ताने आदि का बड़ी सावधानी से प्रयोग करने पर हर किसी ने सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने बच्चों के कठिन मेहनत की सराहना की। साथ ही बच्चों को खाना बनाते समय स्वच्छता का ख्याल रखने का आह्वान किया। प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने इन व्यंजनों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संतुलित और पौष्टिक आहार ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया। आदित्य गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, नेहा सिंह व रंजीत गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंद्रजीत पटेल, प्रज्ञा, जगत, प्रियंका गुप्ता, मधु प्रभा,सुष्मिता पांडेय, सुभाष मिश्रा, रंजीत, किरन मौर्या,सुमन,शारिबा, पल्लवी, कंचन गुप्ता व डीवी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

See also  26/11 की वो घटना कभी न भूलने वाली है जब पाकिस्‍तान के इशारे पर दहल उठी थी मुंबई
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में रोड़ा बन रहे ये राज्य; पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा…की मैराथन बैठक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर सामने आया बेल्जियम का पहला बयान, कहा- भारत ने की प्रत्यर्पण की मांग

नई दिल्ली/ ब्रसेल्स: बेल्जियम की सरकार ने भी भगोड़े भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी...