Home Breaking News ऑपरेशन के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

ऑपरेशन के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Share
Share

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन के स्पर्श अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। लोग अस्पताल में तोड़फोड़ की। अभी भी लोग हंगामा कर रहे हैं। डॉक्टर अपनी जान बचाकर अस्पताल के एक कमरे में बंद हैं। डॉक्टरों के साथ हाथापाई भी की गई है।

पप्पू कालोनी के रहने वाले 30 वर्षीय रोहित को पथरी की बीमारी थी। 15 दिन पहले उसका ऑपरेशन स्पर्श अस्पताल में किया गया था। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। ऑपरेशन के बाद उसके पैरों पर सूजन आ गई। सोमवार दोपहर को रोहित को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका दोबारा ऑपरेशन किया

उत्तराखंड सरकार से 16 महीने लंबी जंग जीतने वाले राजीव भरतरी आज संभालेंगे PCCF का चार्ज, जानें क्या है पूरा मामला

इस दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने मौत होने की जानकारी को छुपा कर रखी। शाम 4:00 बजे उनको बताया गया। आज सुबह 8:00 बजे बड़ी संख्या में कालोनी के लोग इकट्ठा होकर अस्पताल आ गए। इसके बाद लोगों ने यहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों के साथ हाथापाई कर दी।

शालीमार गार्डन के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत ही सड़क से लोगों को हटा दिया। डॉक्टर व अस्पताल का स्टाफ देर रात से लेकर अभी तक अस्पताल के एक कमरे में बंद हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा की वजह से उनको बाहर नहीं निकाला है। अस्पताल के बाहर अभी भी कॉलोनी के लोग जमे हुए हैं। हंगामा जारी है।

See also  ससुराल में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...