लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी को हरी झंडी दे दी। सपा ने राज्य कार्यकारिणी के जरिए सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा तीन उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें पुराने व अनुभवी नेताओं के साथ ही युवा चेहरों को भी खास अहमियत दी गई है। पुराने समाजवादी नेता व प्रदेश अध्यक्ष रहे राम शरण दास के बेटे जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया है तो आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को सचिव बनाया गया है। करीब पांच साल बाद बनी इस कार्यकारिणी में जातीय समीकरणों का भी खास ख्याल रखा गया है।
कार्यकारिणी में पुराने समाजवादी व मुलायम सिंह यादव के विश्वास पात्रों में शामिल अयोध्या के जयशंकर पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार दूसरे उपाध्यक्ष सीतापुर के डा. फिदा हुसैन अंसारी भी सपा अल्पसंख्यक सभा के कई बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राजनारायण बिंद को प्रमुख महासचिव और श्याम लाल पाल एवं तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव व 40 सदस्य नामित किए गए हैं। कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
ये बने सचिव : हाजी मो. अनवर खां-बहराइच, राम सिंह राणा- मऊ, सरदार सतनाम सिंह सेठी- पीलीभीत, दयाशंकर निषाद-गोरखपुर, लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद- संतकबीरनगर, महेंद्र चौहान- मऊ, बख्तावर सिंह- सहारनपुर, दिलीप कमलापुरी-लखनऊ, संजय सविता विद्यार्थी-गोंडा, जुगुल किशोर वाल्मीकि-संभल, अब्दुल्ला आजम-रामपुर, रामगोविन्द प्रजापति-बलिया, लालता प्रसाद बियार- मीरजापुर, देवनाथ साहू-आजमगढ़, प्रमोद मौर्या -प्रतापगढ़, राजेश कुशवाहा-गाजीपुर, ओंकार पटेल-बलरामपुर, सराफत खां-हरदोई, त्रिवेणी प्रसाद पाल-लखनऊ, दीपाली रायकवार-झांसी, विभा शुक्ला-लखनऊ, डा. महिमा यादव-नोएडा, अनीता दिवाकर-इटावा, अजय चौधरी- सिद्धार्थनगर।
ये बने सदस्य : कमलाकांत गौतम- प्रयागराज, डा. विनोद बिंद-चंदौली, डा. अवधनाथ पाल-जौनपुर, लालता प्रसाद निषाद- गाजीपुर, शिवचरण कश्यप- बरेली, मुस्ताक काजमी- प्रयागराज, पुष्पराज जैन पम्पी जैन-कन्नौज, संग्राम सिंह-आजमगढ़, अमिताभ वाजपेयी- कानपुर, उज्जवल रमण सिंह- प्रयागराज, आनंद भदौरिया- सीतापुर, सुनील सिंह यादव साजन-उन्नाव, जमुना प्रसाद-आगरा, राजीव शर्मा- कानपुर, कृष्ण कुमार त्रिपाठी- गोरखपुर, राहुल कौशिक-अमरोहा, राकेश मौर्य जौनपुर, नफीस अहमद- आजमगढ़, दलजीत निषाद- फतेहपुर, विजय आर्य- बस्ती, भूपेंद्र दिवाकर- इटावा, सर्वेश अम्बेडकर- कन्नौज, मांगेराम कश्यप- सहारनपुर, सुधाकर सिंह कश्यप- मेरठ, दयाराम प्रजापति- इटावा, इलियास अंसारी-कुशीनगर, संतोष कुमार-बलिया, फिरोज खां-संभल, भइया राम पटेल- प्रतापगढ़, फजल महमूद- कानपुर, जुग्गी लाल-बहराइच, रघुवीर यादव- सुल्तानपुर, आरिफ सिद्दीकी-भदोही, शुभलेश यादव- बरेली, मौलाना इस्राइल- बाराबंकी, राजेश्वरी देवी चौधरी- गाजियाबाद, श्याम लाल बच्ची सैनी-मुजफ्फरनगर, शिवकुमार गोस्वामी- बिजनौर व धर्मवीर डबास- गाजियाबाद।
- # BJP government
- # lucknow-city-politics
- # Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav
- # Samajwadi Party state executive
- # SP President Akhilesh Yadav
- # state
- # UP Politics
- # Uttar Pradesh news
- # सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- # समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव
- akhilesh yadav
- bjp
- national news
- news
- up news
- अखिलेश यादव
- भाजपा सरकार