Home Breaking News अजब गजब: प्रेमिका ने प्रेमी का रिश्ता तय होने पर किया तेजाब से हमला, अस्पताल में मौत, खुद भी झुलसी
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

अजब गजब: प्रेमिका ने प्रेमी का रिश्ता तय होने पर किया तेजाब से हमला, अस्पताल में मौत, खुद भी झुलसी

Share
Share

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार की सुबह एक युवती ने अपने प्रेमी पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवती भी झुलस गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना गुरुवार सुबह तकरीबन सात बजे की है। मूलरूप से कासगंज के सहावर स्थित बहापुर निवासी देवेंद्र राजपूत पुत्र कालीचरन हरीपर्वत क्षेत्र स्थित डॉक्टर लाल पैथ लैब पर सहायक के पद पर कार्यरत था। वहीं औरैया के भागूपुर निवासी सोनम पांडेय सिकंदरा बाईपास स्थित सिनर्जी प्लस अस्पताल में नर्स है। सोनम शास्त्री नगर स्थित सुरेश चंद के मकान में किराये पर रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, सोनम और देवेंद्र के बीच प्रेम संबंध थे। देवेंद्र सोनम से मिलने अक्सर उसके कमरे पर आता था। सोनम आठ साल से पति से अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि गुरुवार की सुबह सोनम के कमरे से चीखने की आवाज आईं। इस पर मकान मालिक की पत्नी कमलेश कमरे गईं। वहां देवेंद्र झुलसी हालत में चीख रहा था। उसके कपड़े जल चुके थे।

सोनम के हाथ-पैर झुलसे

सोनम के भी हाथ-पैर झुलसे थे। देवेंद्र ने अपने दोस्तों को फोन किया। इसके बाद उसे दोस्त देहली गेट स्थित अस्पताल ले गए। मकान मालिक सोनम को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ले गए। बाद में उसे सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक

पुलिस को दोपहर दो बजे सूचना मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। देवेंद्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। दोपहर ढाई बजे देवेंद्र की मौत हो गई। उसकी मां कुसुमा देवी ने तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुसुमा देवी का आरोप है कि सोनम ने बेटे को पंखा सही कराने के बहाने बुलाया। इसके बाद तेजाब डाल दिया।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामला प्रेम संबंध का है। युवती पर तेजाब डालने का आरोप है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पहले तेजाब से झुलसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसे हत्या में तरमीम किया जाएगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...