नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने दोस्तों के साथ झरने में नहाने का आनंद लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। आलिया कश्यप इन दिनों अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मना रही है। आलिया कश्यप इन दिनों हवाई में है और उन्होंने वैल्यूआ फॉल का दौरा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। इसमें उन्हें पानी में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
आलिया कश्यप ने ग्रीन कलर की बिकिनी पहन रखी है। वहीं उन्होंने बाल बांध रखे हैं। फोटो में आलिया को अकेले और दोस्तों के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्हें स्विम करते भी देखा जा सकता है। आलिया की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई प्रशंसक उनकी पोस्ट की प्रशंसा कर रहे हैं।
आलिया कश्यप की खास दोस्त खुशी कपूर ने ‘वाह’ लिखा है। वहीं उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की है। आलिया कश्यप के एक और दोस्त ने लिखा है कि मुझे आपकी याद आ रही है। आलिया कश्यप कुछ सप्ताह मुंबई में रहने के बाद अमेरिका गई हैं। वह भारत में थी और अनुराग कश्यप और आरती बजाज से मिलने आई थी। आलिया कश्यप इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड सेन ग्रेगोरी को डेट कर रही हैं। उन्होंने भारत में रहने के दौरान कई वीडियो शेयर किए थे।
आलिया कश्यप अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं और वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती। हालांकि उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था। इसका निर्देशन इम्तियाज अली की बेटी इदा ने किया था। अपने बेटी के भविष्य के बारे में बताते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था कि वह एक व्यस्त है और उन्हें अपना निर्णय खुद लेना है अगर वह फिल्मों में काम करना चाहती है तो वह ऑडिशन देगी, संघर्ष करेगी और फिर उन्हें काम मिल सकता है।