Home Breaking News अब हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर कर पाएंगे खरीददारी, Flipkart का वॉयस सर्च फीचर लॉन्च
Breaking Newsटेक्नोलॉजी

अब हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर कर पाएंगे खरीददारी, Flipkart का वॉयस सर्च फीचर लॉन्च

Share
Share

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस सर्च फीचर की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। ऐसे में अब यूजर Flipkart पर बोलकर सामानों की खरीददारी कर पाएंगे। Flipkart का नया वॉयस सर्च फीचर फिलहाल दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि वॉयस सर्च फीचर की लॉन्चिंग से छोटे शहरों के ग्राहकों को खरीददारी में आसानी हो जाएगी। साथ ही नये फीचर के आने के बाद Amazon को जोरदार टक्कर मिलने की संभावना है।

Amazon ने पेश किया था वॉयस सर्च ऑप्शन 

बता दें कि Amazon ने पिछले साल मार्च में अपने एंड्राइड ऐप प्लेटफॉर्म के लिए Alexa पॉवर्ड वॉयस सर्च ऑप्शन पेश किया था। Flipkart के मुताबिक भारत में नये इंटरनेट यूजर के लिए यह फीचर काफी मददगार साबित होगा। इससे यूजर सटीक प्रोडक्ट को समय पर सर्च कर पाएंगे। Flipkart ने एक रिसर्च के हवाले से दावा किया है कि वॉयस सर्च फीचर के मुकाबले अंग्रेजी में टाइपिंग करके किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन सर्च करना तीन गुना तेज होता है। वहीं हिंदी में टाइपिंग के मुकाबले वॉयस सर्च 5 गुना तेज होता है।

कैसे Flipkart वॉस सर्च का करें इस्तेमाल

Flipkart मोबाइल ऐप या फिर ऑफिशियल साइट पर वॉयस सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक माइक्रोफोन आइकन के तौर पर उपलब्ध रहेगा। जब आप सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो वॉयस सर्च ऑप्शन नजर आएगा। इस फीचर के इस्तेमाल से 80 कैटेगरी के 150 मिलियन प्रोडक्ट को सर्च किया जा सकेगा। Flipkart ने कहा कि बीते माह जनवरी से Flipkart वॉयस सर्च फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। इस नये फीचर का सपोर्ट मिलिटेड एंड्राइड डिवाइस में मिलेगा। डेस्कटॉप वर्जन के लिए Flipkart वॉयस सर्च ऑप्शन उपलब्ध नहीं रहेगा। Flipkart की तरफ से ऑटोमेटिक स्पीच रिकग्निशन, नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग, टेक्स्ट टू टेक्स्ट स्पीच का सपोर्ट दिया जा सकता है।

See also  '1.5 अरब आबादी वाले देश के PM हर जगह सम्मान के हकदार', कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...