Home Breaking News असम में पुलिस के 6 अफसरों-कर्मचारियों को मरणोपरांत मुख्यमंत्री विशेष सेवा पदक, सीमा पर फिर तनाव
Breaking Newsराष्ट्रीय

असम में पुलिस के 6 अफसरों-कर्मचारियों को मरणोपरांत मुख्यमंत्री विशेष सेवा पदक, सीमा पर फिर तनाव

Share
Share

गुवाहाटी। असम-मिजोरम सीमा से लगे कछार जिले में पिछले महीने हुए खूनी संघर्ष में शहीद हुए छह पुलिसकर्मियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मरणोपरांत मुख्यमंत्री विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कछार जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक निंबालकर वैभव चंद्रकांता और चार अन्य पुलिसकíमयों को भी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करेगी।

मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों में सब इंस्पेक्टर स्वपन कुमार राय, हवलदार श्याम सुंदर दुसाद, कांस्टेबल समसुज्जमां बरभुइया, लिटन सुकलाबैद्य, मजरुल हक बरभुइया और नजरुल हुसैन शामिल हैं।मुख्यमंत्री के उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले अन्य लोगों में पुलिस आयुक्त कार्यालय, गुवाहाटी के इंस्पेक्टर मुकुल काकोटी, बिश्वनाथ जिले के इंस्पेक्टर सत्येन सिंह हजारी, सब इंस्पेक्टर मब्लिक ब्रह्मा और कार्बी आंगलांग के कांस्टेबल बोरसिंह बे शामिल हैं।

See also  चाची कलुआ संग कर रही थी गंदा काम: पति काम पर गया, पत्नी ने प्रेमी को बुला लिया घर; बच्ची ने देखा तो ले ली जान
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...