Home Breaking News आज PM मोदी और CM योगी समेत एक क्रूज पर होंगे BJP के 11 मुख्यमंत्री, पढ़िए कौन-कौन पहुंचेगा
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

आज PM मोदी और CM योगी समेत एक क्रूज पर होंगे BJP के 11 मुख्यमंत्री, पढ़िए कौन-कौन पहुंचेगा

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को रविदास घाट से राजघाट तक गंगा में विहार करेंगे। क्रूज पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और नौ प्रदेशों के उप मुख्यमंत्री होंगे। क्रूज पर पीएम के साथ सभी काशी के घाटों की अनोखी छटा निहारेंगे।

क्रूज पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के विप्लव देव, गोवा के डॉ. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, कर्नाटक के विश्वराज बोम्मई, असम के हेमंता विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह होंगे।

वहीं, गोवा के उप मुख्यमंत्री मनोहर अर्गोनकर, चंद्रकांत कावेलकर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, रेनू देवी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेशचंद शर्मा, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री यथंगो पट्टन, त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोनामीन होंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री योगी केशव प्रसाद मौर्य रविवार को काशी पहुंच गये। पीएम इन्हीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के साथ 14 दिसंबर को बरेका के प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में बैठक करेंगे।

See also  हत्या के मुख्य आरोपी को सराय रोहिल्ला पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...