Home Breaking News इन राज्यों में बारिश की संभावना, उत्तर भारत में कम हुआ ठंड-कोहरे का असर
Breaking Newsराष्ट्रीय

इन राज्यों में बारिश की संभावना, उत्तर भारत में कम हुआ ठंड-कोहरे का असर

Share
Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों को ठंड और घने कोहरे से राहत मिल गई है। साथ ही शीतलहर का असर कम होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभागके अनुसार पंजाब, पश्चिम बिहार, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश का तापमान सामान्य बना हुआ है। विभाग के मुताबिक आगामी 3-4 दिनों में राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ऐसा ही खुशनुमा मौसम बने रहने का अनुमान है।

वहीं, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तर पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर दिखाई दे रहा है। इन हवाओं के कारण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और बिहार में कुछ स्थानों पर जबकि झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी जारी है।

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। विभाग का अनुमान है कि रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा में तापमान दर्ज किया गया सामान्य से नीचे 

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके कारण यहां सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में रविवार को कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

See also  भारतीय टीम से बाहर हुए पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आएंगे नज़र, जानें किस टीम के लिए खेलेंगे

बिहार के मौसम में बदलाव

बिहार के मौसम में अचानक से बदलाव देखा जाएगा। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई। वहीं, कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदा-बांदी भी हो सकती है।

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों के मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) की स्थिति बन रही है। झारखंड और बिहार के कई प्रमुख शहरों में झमाझम बारिश हुई है। बिहार, झारखंड के साथ- साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ शहरों में भी हल्की बारिश हुई।

 

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...