Home Breaking News ऋषि कपूर के साथ फोटो शेयर कर नीतू कपूर ने याद किए पुराने दिन, जानें- आलिया भट्ट को क्यों आई हंसी?
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

ऋषि कपूर के साथ फोटो शेयर कर नीतू कपूर ने याद किए पुराने दिन, जानें- आलिया भट्ट को क्यों आई हंसी?

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने बीते साल 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही अभिनेता के फैंस और उनके परिवार वाले अब तक उन्हें याद करते हैं। अब हाल ही में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक बार फिर से उन्हें याद किया है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ की एक पुरानी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

दरअसल ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। खासकर नीतू कपूर ऋषि कपूर के साथ बिताए पलों को अक्सर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन में भी लिखा है।

नीतू कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें ऋषि कपूर किसी सीरियस मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ बैठीं नीतू कपूर मजेदार एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। इस पोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘ये मैं थी, वो जब भी बोलते थे तो मैं उस बात पर चिड़िया की तरह नजर रखती थी। काफी विडंबनापूर्ण तस्वीर।’

नीतू कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर में नीतू के द्वारा दिए गए एक्सप्रेशन और उनका मजेदार कैप्शन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फोटो पर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी, आलिया भट्ट, महीप कपूर ने कमेंट कर प्यार बरसाया है।

See also  बुलंदशहर के खुर्जा में NIA का छापा, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा कनेक्शन

बात करें नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...