अलीगढ। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग जिन्ना की तस्वीर का समर्थन करते हैं, उन्हें करणी सेना पाकिस्तान जाने का खर्च देगी और पाकिस्तान के बॉर्डर तक छोड़कर भी आएगी। यह बात रविवार को करणी सेना के जिला स्तरीय अधिवेशन में सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के हरियाणा प्रदेश के प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही।
करणी सेना का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को अलीगढ़ में जीटी रोड स्थित एक लॉज में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रवाद का समर्थन करते हैं। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर होने पर कहा कि जब जिन्ना को पाकिस्तान दे दिया गया तो भारत में उनकी तस्वीर क्यों, करणी सेना इसका विरोध करती है। इससे पहले महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने करणी सेना के सदस्यों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव उमेद सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा बाबी पारीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह तंवर, सुभाष राठौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव महिला रुचिका अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संदीप सिंघल, राष्ट्रीय पदाधिकारी ठा. मुकेश रावल, राष्ट्रीय महासचिव युवा राखी गर्ग, जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रखर अग्रवाल, मंडल महामंत्री पारुल चौधरी,गौरव चौहान, विक्रम ठाकुर विवेक तोमर, मोहित, बादल तंबर आदि मौजूद थे।
करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के हरियाणा प्रदेश के प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू दोपहर करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे से जनपद की सीमा में आए। जहां सबसे पहले टप्पल में राष्ट्रीय पदाधिकारी ठा. मुकेश रावल, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रखर अग्रवाल, मंडल महामंत्री पारुल चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद खैर, लोधा में स्वागत हुआ। पीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पौधरोपण किया। प्राचीन खेरेश्वर धाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी टीम ने जलाभिषेक किया। यहां जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
- breaking news
- breaking news in hindi
- current news
- daily news
- google news
- hindi news
- hindi samachar
- latest news in hindi
- live news
- national news
- news headlines
- news latest
- news today
- news update
- online hindi news
- today news
- उन्हें अपने खर्चे पाकिस्तान भिजवाएगी करणी सेना
- करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का बयान
- कहा- जो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं