Home उत्तरप्रदेश करप्शन फ्री इंडिया संगठन की नोएडा महानगर अध्यक्ष बनी,डॉली सिंह
उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

करप्शन फ्री इंडिया संगठन की नोएडा महानगर अध्यक्ष बनी,डॉली सिंह

Share
Share

नोएडा: नोएडा शहर के प्रमुख गांव बरौला में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की इस बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया एवं महानगर महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए बरौला निवासी डॉली सिंह को महानगर अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के प्रमुख गांव बरौला मैं करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक कर ग्रामीणों को शोषण अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया साथ ही संगठन के महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष डॉली सिंह को नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी है उन्होंने कहा कि नोएडा शहर में महिलाओं एवं बच्चों के ऊपर हो रहे शोषण अत्याचार को संगठन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
वही नवनिर्वाचित नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉली सिंह ने कहा जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने मुझे सौंपी है उस जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करूंगी। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉली सिंह ने कहा महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ जन जागरूक अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने का कार्य करूंगी।
इस दौरान-संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया नीरज भाटी ओंकार सोलंकी पूनम चौहान कुसुम चौहान टीटू सिंह सतीश कुमार अतुल कुमार सरोज देवी रजनी देवी धर्मेंद्र उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

See also  मजदूरों से भरी बस पलटी
Share
Related Articles