Home Breaking News कोरोना काल मे किये गए सेवा की ई-बुक का भाजपा ने किया विमोचन,
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

कोरोना काल मे किये गए सेवा की ई-बुक का भाजपा ने किया विमोचन,

Share
Share

नीरज शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी,जनपद बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा के कार्यों “सेवा ही संगठन” (E-BOOK) का विमोचन ऑनलाइन नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मोहित बेनीवाल ने किया

मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस वैश्विक महामारी काल में सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारी पार्टी सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर काम करती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेवा के कार्यों के प्रति कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेवा कार्य करने के लिये जनपद बुलंदशहर के सभी कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई प्रेषित की। बेनीवाल ने बताया 17 सितंबर को नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ता “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर सेवा सप्ताह (14 से 20 सितंबर तक)सेवा के कार्य करके मनाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए, आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए,अपने को सुरक्षित रखते हुए मास्क लगाकर व 2 गज की दूरी बनाकर संगठन के कार्य करने ने दिशा निर्देश दिए हैं।

नवनियुक्त प्रदेश मंत्री भाजपा चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने परिवार की व अपनी चिंता न करते हुए देश की सेवा करने का का जो काम किया है उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को सेवा कार्यों कि जिले की बुक का विमोचन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार प्रकट किया। सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व के आवाहन पर जो भी आदेश या जो भी कार्य हमें करने को दिया जाएगा हम उसे पूर्ण निष्ठा के साथ करने का हर भरसक प्रयास करेंगे।

See also  सचिवालय में अवैध नियुक्तियों पर हाईकोर्ट ने विस सचिव से जावाब मांगा

विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने की वह संचालन जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया।

मुख्य रूप से विमोचन कार्यक्रम में बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह, गौतम बुध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्य मंत्री अनिल शर्मा, डी के शर्मा, अमित वाल्मीकि, मुंशीलाल गौतम, विधायक संजय शर्मा,अनीता लोधी राजपूत, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, विमला सोलंकी,जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग,हिमांशु मित्तल, गिरिराज सिंह, दीपक दुल्हरा, चंद्रप्रभा, शिंभू सिंह राघव, विजेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी, धीरज वाल्मीकि, तमकीन अली चौहान, के पी सिंह, सभी जिले के पदाधिकारी,मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिकाओं के चेयरमैन उपस्थित रहे।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...