Home Breaking News कोहरे से यूपी में निजात नहीं, तेज हवा से बढ़ी गलन; ठंड से चार की मौत
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

कोहरे से यूपी में निजात नहीं, तेज हवा से बढ़ी गलन; ठंड से चार की मौत

Share
Share

लखनऊ। हवा की रफ्तार कम होते ही शनिवार को प्रदेश में सूर्यदेव ने भी अपना तेज दिखाया और तापमान कुछ बढ़ गया। हालांकि सोनभद्र में पारा पिछले 14 साल के रिकार्ड तोड़ते हुए 0.4 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। सोनभद्र के चुर्क स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा और गिर सकता है। सुबह सात बजे तक शून्य दृश्यता के साथ बहुत घना कोहरा रहा। उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हुआ। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठिठुरन के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। रविवार को भी शीतलहर की संभावना जताई गई है।

कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा संग घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को कोहरा पड़ेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। अत्याधिक और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इनमें 90 फीसद तक नमी है। इसी नमी के चलते कोहरा गहराया है। सोमवार से फिर हवा का रुख बदलेगा और पूर्वी हवाओं की जगह पहाड़ी इलाकों से उत्तरी पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंचेंगी। पहाड़ों से आने वाली उत्तरी पश्चिमी हवाएं जबरदस्त गलन का अहसास कराएंगी। हालांकि, दिन में मौसम  साफ होने से कुछ राहत मिलेगी।

See also  Elon Musk ने टाली Twitter Blue Subscription की रीलॉन्चिंग, अब दो रंगों में मिलेगा वेरिफाइड टिक!

गिरता उठता रहा पारा

लखनऊ का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री व न्यूनतम 9.1 डिग्री, कानपुर का अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम 9.7 डिग्री, प्रतापगढ़ में न्यूनतम 10.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। आगरा में अधिकतम 20.9 व न्यूनतम 8.1 डिग्री, सोनभद्र में पिछले 14 साल में पहली बार न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, मथुरा में अधिकतम 21 डिग्री व न्यनूतम सात डिग्री, फीरोजाबाद में अधिकतम 22और न्यूनतम नौ डिग्री, कासगंज में अधिकतम 19 व न्यूनतम नौ डिग्री, वाराणसी में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.2 डिग्री, सोनभद्र में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इटावा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट, उन्नाव में 9 डिग्री, कन्नौज, कानपुर देहात में 9.6 डिग्री, हमीरपुर, उरई, औरैया, फतेहपुर में 10 डिग्री, बांदा, महोबा में 11 डिग्री और फर्रुखाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

बादल छाए ठिठुरन लाए

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा में बादल छाए रहने से ठिठुरन रही। दोपहर बाद धूप निकली तो ठिठुरन से राहत मिली। फीरोजाबाद में कोहरे की धुंध और सर्द हवाओं के बाद 10 बजे से धूप निकली। धूप खिलने से सर्दी से राहत रही। कासगंज में ठंडी हवाएं चलीं तो मौसम में गलन बढ़ गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोहरे के कारण सूरज की किरणें धरती आठ के बाद आईं। हवा के कारण लोग कांपते रहे। दृष्यता 50 मीटर थी। दिनभर धूप खिली रही। प्रयागराज में सुबह 10 बजे सूर्यदेव के बाद दर्शन हुए। देर शाम गलन बढ़ गई। सोमवार से मौसम में परिवर्तन होगा। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पछुआ हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान में भी कमी के चलते ठंड का अहसास हुआ।

See also  किस-किस राज्य ने मांगी एंफोटेरिसिन-बी, रुद्रपुर की कंपनी कर रही है इतनी डोज तैयार

ठंड से चार की मौत

कड़ाके की ठंड कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। इसकी चपेट में आकर कम से कम चार लोगों की मौत की सूचना है। फतेहपुर में शिव प्रसाद डेरा निवासी 55 वर्षीय किसान कामता निषाद और महमूदपुर में 60 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई। अमेठी में शीतलहर से भदमर गांव की एक महिला की मौत हो गई तो मुसाफिरखाना में वन विभाग चौकीदार संतराम की ठंड से जान चली गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

 

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...