नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बुलंदशहर ग्रामीण मंडल एवं बुलंदशहर नगर के काला मंडल की दो संगठनात्मक बैठक हुई। बुलंदशहर ग्रामीण मंडल की बैठक ग्राम अच्छेजा घाट में एवं बुलंदशहर काला आम मंडल की विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर डीएम रोड पर संगठनात्मक बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने की व संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी एवं मण्डल अध्यक्ष गौरव मित्तल ने किया। सुरेश राणा गन्ना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा गांव,गरीब,किसान के बारे में सोचा है। जब जनपद बुलंदशहर में बसपा सरकार में चीनी मिल कौड़ियों के दाम बेची की गई थी। तब बंद पड़ी उस मिल को चलाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया जिससे किसानों को बहुत लाभ मिला
कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं उप चुनाव प्रभारी बुलंदशहर ने बताया कि चुनाव की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है। अब हमें चुनाव की तैयारी में पूरी तरीके से जुट जाना चाहिए। मोदी ने उज्जवला योजना के अंतर्गत हर गरीब को मुफ्त में गैस देने का काम किया है। जब गरीब माताएं ,बहने चूल्हा जलाती थी तो चूल्हे का धुआं उनके फेफड़ों तक जाता था और बीमारी बन जाती थी इस दुख को देश के प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा।
वाई पी सिंह पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सौभाग्य योजना के अंतर्गत हर घर में बिजली देने का काम किया है। जिन गांवों में आज से 60 साल पहले तक बिजली नहीं पहुंची थी वहां भारतीय जनता पार्टी ने बिजली पहुंचाने का काम किया है जिससे गांव,गरीब, किसान, बेरोजगार, वंचित की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि मोदी ने आत्मनिर्भर भारत कि जो परिकल्पना की है वह वास्तव में एक दूरदर्शिता है। “लोकल फॉर वोकल” सुई से लेकर तोप तक भारत में बनेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने स्वदेशी का जो दर्शन हमें बताया था वह मोदी ने सत्य सिद्ध करके दिखाया है
प्रवेंद्र जांगड़ा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य रूप से बैठक में मंडल प्रभारी विजेंद्र प्रताप सोलंकी, विधायक होराम सिंह, जिला महामंत्री संजय गुर्जर ,संजय चौधरी, संतोष बाल्मीकि , नागेंद्र प्रधान जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, बुलंदशहर नगर काला आम मंडल के अध्यक्ष गौरव मित्तल, बुलंदशहर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, तुषार गुप्ता, पूजा गुप्ता, मंडलों के प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी मंडल की कार्यकारिणी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।