Home Breaking News घर में निकला खतरनाक दिखाई देने वाला अजगर, डरते-डरते लोगों ने ऐसे पकड़ा
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

घर में निकला खतरनाक दिखाई देने वाला अजगर, डरते-डरते लोगों ने ऐसे पकड़ा

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर : बीबीनगर. सोचिए कि आपके सामने विशालकाय अजगर आ जाए तो आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात है डर कर अजगर से दूर भाग जाएंगे। लेकिन, यही अजगर अगर घर में घुस आए तो। जाहिर सी बात है कि उससे खुद को बचाने के साथ ही उसे बाहर भी निकालने की जुगत करेंगे।

बुलंदशहर के बीबीनगर स्थित भावपुर गांव में एक घर मालिक को कुछ ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ा। हुआ यूं कि उनके घर में विशालकाय अजगर घुस गया। अजगर भी ऐसा-वैसा नहीं। खतरनाक दिखाई दे रहे इस अजगर है। आमतौर पर इतना विशालकाय अजगर जंगलों में ही दिखाई देता है। घर वालों ने जब इसे देखा तो उनके होश उड़ गए। पहले तो उन्होंने खुद को अजगर की पहुंच से सुरक्षित किया। बाद में उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। जब गांववालों की हिम्मत जवाब देने लगी तो उन्होंने वनविभाग की मदद ली। बता दें कि टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटेभर की मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया।

रेंजर ने बताया कि अजगर छोटे जानवरों को आसानी से अपना शिकार बना लेता है। शिकार के मामले में ये काफी खतरनाक होते हैं। पलक झपकते ही जानवरों को निगल सकते हैं। वन विभाग की टीम ने इस अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है।

See also  यूपी की झांसी जेल से आई बुरी ख़बर; कई क़ैदियों में HIV Positive की पुष्टि
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...