Home Breaking News जिलाधिकारी आवास पर जगमगायेंगे गाय के गोबर से निर्मित दीये
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

जिलाधिकारी आवास पर जगमगायेंगे गाय के गोबर से निर्मित दीये

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने दीपावली के पर्व पर जिलाधिकारी आवास में गाय के गोबर से निर्मित दीये जलाने को प्राथमिकता दी है। ज्ञातव्य है कि जनपद के ग्राम सभा भोपुर, वि0ख0 जहाँगीराबाद में स्थापित अस्थाई गौ आश्रय स्थल पर गौवंश के गोबर से ग्राम प्रधान हरीश कुमार द्वारा दीपावली पर्व हेतु दीपक, विभिन्न देवताओं की मूर्ति, गमलों आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इनके निर्माण में गाय के गोबर को पीसकर इसमें कई चीजों का मिक्सचर/प्रीमिक्स मिलाकर इन उत्पादों को तैयार किया जाता है। गोबर को पीसने के लिए पृथक से एक मशीन भी खरीदी गयी है। गाय के गोबर से निर्मित दीयों की मांग बढ़ रही है, जिसके सापेक्ष इनका उत्पादन बढाये जाने की आवश्यकता हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा अपने आवास पर गाय के गोबर से निर्मित दीयों को जलाये जाने को वरीयता दी गयी है, इससे निश्चित ही और लोग भी प्रेरित होंगे।

See also  मिर्जापुर वेब सीरीज देखकर खरीदा ब्लेड, प्रेमिका का ही गला रेता… चौंका देने वाली है वजह
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...