शिवराज के 12 साल पूरे होने पर आप का अनोखा प्रदर्शन
भोपालः मध्य प्रदेश में शिवराज के मुख्य मंत्री के तौर पर 12 साल पूरे हो गए है। इस दौरान 12 साल से लगातार पूरे प्रदेश में बदहाली है। महिला, किसानी, महँगी बिजली, शिक्षा रोजगार, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य समेत 12 मुद्दों पर प्रदेश की बदहाली को दिखाती एक प्रियदर्शनी आम आदमी पार्टी द्वारा लगाई गई। इस प्रदर्शनी में निम्न मुद्दों को दर्शाया गया।
ढोंगी राज के 12 साल प्रदेश बदहाल
1. महिला सुरक्षा : महिला दुष्कर्म में लगातार न. 1 पर मध्य प्रदेश।
रोज होते हैं 12 बलात्कार। 2. शिक्षा व रोजगार : दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षा और रोजगार घोटाला “व्यापम” मध्य प्रदेश में हुआ।
i) व्यापम घोटाले में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई।
ii) 18 लाख पढ़े लिखे बेरोजगार मध्य प्रदेश में।
iii) 10 वी कि परीक्षा में 50 प्रतिशत छात्र फ़ैल हो रहे हैं।
iv) 1लाख 15 हजार स्कूल बंद करने कि तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार।
3. भ्रष्टाचार : मध्य प्रदेश देश का दूसरा सबसे भ्रष्ट राज्य। चपरासी के यहाँ भी करोड़ो रूपए मिलते हैं। 2 लाख करोड़ के घोटाले हुए सिर्फ बिजली क्षेत्र में।
4. स्वास्थ्य : प्रदेश में 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं।कुपोषण से हुई मौतों के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दुसरे स्थान पर हैं। रोज मरते है 75 बच्चे।
5. अर्थव्यवस्था : शिवराज ने म. प्र. को भारी कर्ज में दबा दिया है। आज प्रदेश पर रू 17000 करोड़ का कर्ज है। हर नागरिक पर है 15000 का कर्ज।
6. प्रदेश में प्रतिदिन 17 कन्या भ्रूण हत्याएं होती है, जो कि देश में सबसे ज्यादा हैं।
7. निवेश कि सच्चाई : निवेश बुलाने के नाम पर उद्योगपतियों को जमीन बांटी गई | फिर भी 86 प्रतिशत निवेश सिर्फ कागजों पर।
8. अवैध खनन : मध्य प्रदेश देश में सबसे ऊपर, मात्र 2015-16 में ही 13 हज़ार 627 मामले सामने आये।
9. कानून व्यवस्था : अपराध के मामले में मध्य प्रदेश दुसरे नंबर पर है।
10. पुलिस से भी जनता परेशान : पुरे देश में सबसे ज्यादा पुलिस के खिलाफ मामले मध्य प्रदेश में।
11. बिजली : सबसे महंगी बिजली उपलब्ध कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज है प्रायवेट कम्पनियों से 81 रुपए प्रति यूनिट तक बिजली खरीद कर प्रदेश के खजाने को लूटा जा रहा है।
12. किसान : कृषि प्रधान प्रदेश में कर्ज से परेशान 5 किसान प्रतिदिन आत्महत्या करते हैं।