Home Breaking News तालिबान राज में अफगान महिलाओं का प्रदर्शन, मांगा सरकारी नौकरी में हक
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

तालिबान राज में अफगान महिलाओं का प्रदर्शन, मांगा सरकारी नौकरी में हक

Share
Share

काबुल| काबुल में सभी क्षेत्रों की दर्जनों अफगान महिलाओं ने सरकारी नौकरी और समाज में महिलाओं को समान दर्जा देने की मांग को लेकर तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। टोलो न्यूज ने बताया कि बुधवार के विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने वाली कुछ महिलाएं पूर्व अफगानिस्तान सरकार में स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार और सिविल सेवा आयोग में आफिसर थीं। तालिबान के अधिग्रहण के बाद इन महिलाओं ने अपनी नौकरी खो दी थी।

महिला प्रदर्शनकारियों ने जारी किया एक प्रस्ताव

आपको बता दें कि विरोध में भाग लेने वाली एक महिला फिरोजान अमीरी ने कहा कि स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार, सिविल सेवा आयोग में काम करने वाली हम महिलाओं और सरकारी विभाग के 28 प्रतिशत सक्रिय बल को 15 अगस्त 2021 को इस्लामिक गणराज्य अफगानिस्तान के पतन और सरकारी विभागों पर तालिबान के शासन से बड़ी क्षति हुई है। महिला प्रदर्शनकारियों ने एक प्रस्ताव भी जारी किया है। इसमें खासतौर पर पांच पवाइंट

  • महिलाओं को काम करने की अनुमति देना,
  • महिलाओं के मामलों के बारे में सरकार के निर्णय लेने वाले निकाय में महिलाओं का सार्थक समावेश,
  • महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करने के लिए नीतियों का गठन,
  • महिलाओं के कब्जे वाले पदों का संरक्षण,

सिविल सेवा में 28 प्रतिशत पद भरती थीं महिलाएं 

टोलो न्यूज ने एक अन्य प्रदर्शनकारी खुजस्टा का हवाले देते हुए बताया कि महिलाओं (स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार और सिविल सेवा आयोग) केनौकरियों के भाग्य को लेकर चिंतित हैं। एक अन्य महिला प्रदर्शनकारी इल्हाम ने बताया कि लगभग 28 प्रतिशत सिविल सेवा के पद महिलाओं द्वारा भरे जाते थे। सरकारी विभागों में महिलाओं की कामकाज गतिविधियों के लेकर चर्चा की जा रही है। तालिबान के प्रवक्ता डिप्टी बिलाल करीमी ने कहा कि एक आकलन के बाद अगर किसी विभाग में महिलाओं की उपस्थिति की आवश्यकता होगी तो महिलाओं को समान विभाग और पदों पर काम करने का मौका दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में मान्याता प्राप्त करने के लिए वर्तमान अफगान सरकार को मानवाधिकारों, महिलाओं के अधिकारों और एक समावेशी सरकार का गठन करने की आवश्यकता है।

See also  UAE के साथ भारत ने की बड़ी डील, इन कारोबारियों के लिए बिजनेस बढ़ाने का शानदार मौका
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...