Home Breaking News दिवाली पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने को तैयारी शुरू
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

दिवाली पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने को तैयारी शुरू

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

११ नवंबर से २० नवंबर तक लगातार चलती रहेंगी बसें

चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

बुलंदशहर। दिवाली नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। ११ नवंबर से २० नवंबर तक लगातार बसें चलती रहेंगी। इस दौरान लगातार ड्यूटी पर रहने वाले चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

बुलंदशहर डिपो में रोडवेज की करीब १०१ बसें विभिन्न मार्ग पर चल रहीं है। नवंबर माह में दिवाली के साथ भैयादूज आदि के त्योहार लगातार पड़ेंगे। ऐसे में हर कोई अपने घर दिवाली मनाने जाएगा। इसलिए बसों की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए सभी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। यात्रियों को परेशानी न हो और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर ली है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि दिवाली से पूर्व सभी मार्गों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। रोडवेज की बसें ११ नवंबर से शुरू हो जाएंगी और २० नवंबर तक लगातार चलती रहेंगी। इस दौरान सभी चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द रहेगी और लगातार ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि दिवाली पर किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए निगम ने अभी तैयारी करते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

See also  दक्षिणी अफ़्रीकी खिलाडी बीच में छोड़ देंगे पाकिस्तान के खिलाफ जरी सीरीज, कोच बोले - वर्ल्ड कप में मिलेगा फायदा
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...