नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर। आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सम्मानित भी किया गया। मंडल के जिला मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि मंडल के नगर अध्यक्ष के संग पदाधिकारियों ने आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के घर पर जाकर सम्मानित किया। मंडल के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि शहर के नाक, कान, गले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा चिकित्सकीय कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी योगदान रहता है। व्यस्तता के बावजूद समय निकलकर कार्य किए जाने और दोबारा अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर मंडल के पदाधिकारियों संग सम्मानित किया गया। वहीं, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र ने व्यापारियों द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान अमित सिंघल, तुषार गुप्ता, सौरभ गोयल और अनुज भटनागर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।