Home अंतर्राष्ट्रीय नॉएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, जिसमें एक पर 25 हजार का इनाम घोषित।
अंतर्राष्ट्रीय

नॉएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, जिसमें एक पर 25 हजार का इनाम घोषित।

Share
Share
नए साल का जश्न खत्म होते ही नोएडा पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी  है।  नए साल के शुरुआत में ही 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउन्टर कर नोएडा पुलिस ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं, कि नोएडा में अब अपराधियों को बख्शा तो नहीं जाएगा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जोकि दोनो गोली लगने से घायल हो गए है। वही मौके से लूटी हुई एक लाइसेंसी रिवाल्वर सहित अन्य दो देशी असलाह, 1 मोटर साईकल समेत लाखों के जेवरात व कैश बरामद किया हैं । फिलहाल दोनो घायल बदमाश बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया है । आपको बता दें घायल बदमाशों में से हिमांशु पर 25 हजार का इनाम भी नॉएडा पुलिस द्वारा घोषित था। इन दोनों के ऊपर  लूट, हत्या, डकैती, सहित कई संगीन अपराधों में दर्जनों मुक़द्दमें दर्ज हैं।                         
 
घायल दोनो शातिर किस्म के अपराधी हिमांशु और शबीर हैं। दरअसल नोएड़ा थाना 20 पुलिस को इधर कुछ बदमाशों के मूमेंट की सूचना मिली, जिनकी तलाशी के लिए पुलिस ने दिल्ली नॉएडा बॉर्डर पर चैकिंग शुरू करदी। बदमाशों को आता देख पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो ये पुलिसपार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सेक्टर 14 A में स्थित शनि मंदिर घेर लिए और क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
वही पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो घायल बदमाशों के ऊपर लूट, हत्या, डकैती, जैसी संगीन अपराधों में दर्जनों मामले दर्ज है वही जिला अलीगढ़ निवासी हिमांशु पर गौतमबुद्ध नगर से 25 हजार का इनाम घोषित है। वही पुलिस ने मौके से लूटी हुई एक रिवाल्वर सहित अन्य दो देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल, लाखों रुपए के जेवरात सहित कुछ नगदी के कुछ जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए है। वही पुलिस इन अपराधियो का और भी अपाधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।                 
See also  iPhone फैक्ट्री की दीवार फांदकर भाग रहे थे कर्मचारी, अब चीन ने लगाया इलाके में 7 दिन का लॉकडाउन
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंत्री पर हमला, PM शहबाज शरीफ ने दिया ये बयान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...