जिले में 50 घंटे के अंदर पुलिस ने पांच एनकाउंटर कर चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आज सुबह एक लाख का इनामी बदमाश श्रवण कुमार के साथ नॉएडा पुलिस ने मुठभेड़ कर उसे मार गिराया। वही पुलिस ने इसके पास से एक ए.के.-47 और के कार बरामद की है। जबकि पुलिस ने बताया कि इसके ऊपर दिल्ली व यूपी से 50-50 हजार का इनाम घोषित था।
यूपी में योगी और गौतमबुद्ध नगर में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डॉ. अजय पाल शर्मा ने बदमाशों को ये समझा दिया है, कि या फिर तो वो खुद अपने गुनाहों को कबूल कर अपने आपको सरेंडर कर दें। नहीं तो वो पुलिस की कार्यवाही से बच नहीं सकते। जिले की पुलिस ने पिछले 50 घंटो के अंदर बदमाशों के साथ 5 एनकाउंटर कर बदमाशों को ये सन्देश दे दिया है, कि वो अब कहीं छुप नहीं सकते। आपको बता दें पिछले इन 50 घंटो के अंदर पुलिस ने पहला एनकाउंटर नॉएडा के थाना फेस-3 में किया और 10 हजार का इनामी बदमाश ख़ुशी मोहम्मद को गिरफ्तार किया, दूसरा एनकाउंटर थाना 58 में 25 हजार का इनामी बदमाश पानसिंह के साथ किया, तीसरा एनकाउंटर दादरी में रात 50 हजार के इनामी बदमाश जितेंदर के साथ और आज सुबह ग्रेटर नॉएडा के दनकौर में दो बदमाश हसरत और सलीम के साथ व नॉएडा के थाना फेस-3 में पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश श्रवण कुमार के साथ एनकाउंटर किया जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के आलाधिकारिओं की माने तो श्रवण कुमार पर दिल्ली और यूपी में 50-50 हजार के इनाम था और आज सुबह पुलिस को इनपुट मिला जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस द्वारा जबावी फायरिंग में श्रवण कुमार को गोली लग गई। घायल पुलिस कर्मी और बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने श्रवण कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने मृतक बदमाश के पास से एक एके-47 के साथ फैक्ट्री मेड 315 बोर राइफल और एक कार बरामद की है।