संगम विहार में पानी की किल्लत के चलते लोगों का बुरा हाल है। पानी के लिए यहां कभी सिर फुटव्वल हो रही है तो कभी गोलियां तक चल जाती हैं। पानी के पाइपलाइन को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली 45 वर्षीय किशन भड़ाना नाम के व्यक्ति को लगी थी। किशन को गम्भीर हालत में एम्स ट्रामा में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। जिसका कल रात से इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले 4 से 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।हालाँकि इस पुरे झगड़े में दुसरे पक्ष के बबली नाम के ब्यक्ति को भी चोटें आई है जिसका इलाज बत्रा हॉस्पिटल में चल रहा है ।
हालाँकि संगम विहार इलाके में पानी को लेकर विवाद कोई नया नहीं है,यहाँ वर्षो पानी को लेकर विवाद होते रहते हैं। लोगों की सबसे बड़ी समस्या पानी है । लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा तो पीने का पानी खरीदने पर ही खर्च हो जाता है। रोजमर्रा के कामकाज के लिए पानी की किल्लत उनके लिए मुसीबत बनी हुई है। फिलहाल थाना संगम विहार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।