गोंडा| उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी को लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद को लेकर गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित सम्राट दास, राम जानकी मंदिर में पुजारी हैं।
उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है।
चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इधर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं। कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है।’
यूपी कांग्रेस ने मैप जारी कर 20 साधुओं की हत्या के बारे में बताया।