Home Breaking News प्रियंका का बलरामपुर की घटना पर तंज, कहा….
Breaking Newsराज्‍य

प्रियंका का बलरामपुर की घटना पर तंज, कहा….

Share
Share

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को हाथरस के बाद अब बलरामपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। प्रियंका गांधी गुरूवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का भी गुरुवार को हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम है। इसी बीच सरकार ने जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं और धारा 144 लगा दी है। हाथरस में इस पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। इसी कारण गांव को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया है कि उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की उनके प्रोटोकल के तहत कोई जानकारी नहीं मिली है। हाथरस की सभी सीमाएं सील हैं। किसी को हाथरस की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। राजनीतिक लोगों के आगमन की वजह से भीड़ बढ़ सकती है। यहां पर लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें सीमाओं पर ही रोका जाएगा।

See also  सलमान-चिरंजीवी ने सेकेंड डे मचाया गदर, 'गॉडफादर' ने दूसरे दिन भी कमा डाले इतने करोड़
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...