Home Breaking News प्रियंका टीम यूपी में बढ़ी साधा मुस्लिम, ब्राह्मण और क्षत्रिय का समीकरण भी, इन्हें मिली जगह…
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

प्रियंका टीम यूपी में बढ़ी साधा मुस्लिम, ब्राह्मण और क्षत्रिय का समीकरण भी, इन्हें मिली जगह…

Share
Share

लखनऊ। पहले की तुलना में तो उत्तर प्रदेश की टीम को कांग्रेस ने छोटा रखा है, लेकिन जरूरत के मुताबिक संगठन में धीरे-धीरे विस्तार किया जा रहा है। एक और आंशिक विस्तार करते हुए टीम प्रियंका में एक महासचिव और दो नए सचिव बनाए गए हैं। इनमें जातीय समीकरण साधने के साथ ही संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं के अच्छे सम्मान-समायोजन की कोशिश भी नजर आई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से उत्तर प्रदेश के तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें सैफ अली नकवी को प्रदेश महासचिव और ज्ञानेश शुक्ला व अभिमन्यु सिंह को सचिव बनाया गया है। लखीमपुर निवासी सैफ अली नकवी पूर्व सांसद जफर अली नकवी के पुत्र हैं और कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह प्रदेश इकाई में सचिव के साथ गोंडा व बहराइच के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनका कद बढ़ा दिया गया है।

वहीं, सचिव बनाए गए अभिमन्यु सिंह संगठन के पुराने अनुभवी हैं। वह तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, निर्मल खत्री और राज बब्बर के साथ भी प्रदेश सचिव रहे हैं। एक बार प्रशासन प्रभारी भी बनाए जा चुके हैं। फतेहपुर निवासी अभिमन्यु 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदार थे, लेकिन सपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद राकेश सचान टिकट पा गए थे।

इसी तरह ज्ञानेश शुक्ला का समायोजन किया गया है। वह युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं और इस बार अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। प्रदेश के कुछ बड़े पदाधिकारी भी पैरवी कर रहे थे, लेकिन अध्यक्ष पद नहीं पा सके। अब उन्हें मुख्य संगठन में सचिव बनाकर सम्मान दिया गया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई में अब 13 महासचिव और 24 सचिव हैं।

See also  दीपिका के 'बेशर्म रंग' पर शाहरुख हुए फिदा, फैन्स बोले- किंग खान तुम्हें देखकर धड़कनें रुक गईं
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...