Home Breaking News बंगाल में पहले दौर का मतदान शुरू, 191 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
Breaking Newsपश्चिम बंगालराजनीतिराज्‍य

बंगाल में पहले दौर का मतदान शुरू, 191 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Share
Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा और शाम 6:30 बजे तक चलेगा। कोरोना के मद्देनजर वोटिंग का समय बढ़ाया गया है। इस दौरान राज्य की पांच जिलों पुरुलिया,बांकुड़ा,झाड़ग्राम, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ेगे। इनमें से सात चुनाव क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। कुल 191 प्रत्याशी मैदान में हैं।  इनमें तृणमूल व भाजपा के 29-29, माकपा के 18, बसपा के 11, भाकपा के चार, कांग्रेस के छह, फॉरवर्ड ब्लॉक के दो, आरएसपी का एक, अन्य दलों के 48 व 43 निर्दलीय हैं। इनमें से 11 आरक्षित सीटें हैं।  चार अनुसूचित जाति व सात अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

Bengal Chunav 2021 Voting LIVE UPDATES

चुनाव से पहले पुरुलिया में माओवादियों ने चुनाव कर्मियों के वाहन को फूंका

चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।, लेकिन राज्य में चुनावी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को पुरुलिया जिले के बंदवान में माओवादियों ने चुनाव कर्मियों के वाहन को आग के हवाले कर दिया। इससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पोलिंग बूथ पर चुनाव कर्मियों को उतारकर लौट रहेेे वाहन को दो माओवादियों ने रसायन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जब वाहन जा रहा था तभी जंगल से चेहरेेे को ढककर निकले दो माओवादियों ने वाहन में आग लगा दी। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है।  बताते चलें कि बंदवान माओवाद प्रभावित इलाका है। शनिवार को पुरुलिया में पहले चरण का मतदान है।

केंद्रीय बल की 684 कंपनियों तैनात

See also  PM मोदी की कानपुर रैली में साजिश का बड़ा खुलासा, हिंसा के लिए आगजनी और तोड़फोड़, फिर वीडियो किया वायरल

पहले चरण के मतदान के मद्देनजर पांचों जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बल की 684 कंपनियां तैनात हैं। पुरुलिया में सर्वाधिक 185, झाड़ग्राम में 144, पूर्व मेदिनीपुर में 148, पश्चिम मेदिनीपुर में 124 व बांकुड़ा में 83 कंपनियां मुस्तैद हैं। पहले चरण में कुल 10,288 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पुरुलिया जिले में सर्वाधिक 3,127 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर में 2,437 और पश्चिम मेदिनीपुर में 2,089 बूथ हैं। बांकुड़ा में 1,328 और झाड़ग्राम में सबसे कम 1307 पोलिंग बूथ हैं।

कुल प्रत्याशियों में 170 पुरूष व 21 महिलाएं

कुल प्रत्याशियों में 170 पुरूष व 21 महिलाएं हैं। इनमें से 48 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 191 प्रत्याशियों में 10 करोड़पति तो दो की कुल संपत्ति महज 500-500 रुपये है। 96 उम्मीदवार महज पांचवीं से 12वीं पास, जबकि 92 स्नातक व उससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले हैं। कुल 73,80,942 मतदाता इनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमे 37,52,938 पुरुष और 36,27,949 महिला मतदाता हैं, थर्ड जेंडर के कुल 55 मतदाता हैं।  तीन प्रवासी भारतीय मतदाता भी हैं। अलग तौर पर 11,767 सर्विस वोटर भी हैं।

294 सीटों पर आठ चरणों में मतदान 

बता दें कि राज्य की  294 सीटों पर आठ चरणों में मतदान होने हैं। 27 मार्च को पहला चरण। दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। दो मई को परिणाम आएंगे।

इन सीटों पर मतदान

जिला : पूर्व मेदिनीपुर (सात सीटें)- पटाशपुर, कांथी उत्तर, भगवानपुर, खेजुरी (सुरक्षित), कांथी दक्षिण, रामनगर व एगरा।

See also  तबलीगी जमात मामला: दिल्ली, मुंबई सहित 20 ठिकानों पर ED ने की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला किया दर्ज

जिला : पश्चिम मेदिनीपुर (छह सीटें)-दांतन, केशियारी (सुरक्षित), खड़गपुर, गड़बेता, सालबोनी व मेदिनीपुर।

जिला : झाड़ग्राम (चार सीटें)- नयाग्राम (सुरक्षित), गोपीबल्लभपुर, झाड़ग्राम व  बिनपुर (सुरक्षित)।

जिला : पुरुलिया (नौ सीटें)-बांदवान (सुरक्षित), बलरामपुर, बाघमुंडी, जॉयपुर, पुरुलिया, मानबाजार (सुरक्षित), काशीपुर, पारा (सुरक्षित) व रघुनाथपुर (सुरक्षित)।

जिला : बांकुड़ा (चार सीटें)-सालतोरा (सुरक्षित), छातना, रानीबांध (सुरक्षित) व रायपुर (सुरक्षित)।

ये हैं हॉट सीटें 

मेदिनीपुर, खड़गपुर, कांथी उत्तर, कांथी दक्षिण, बाघमुंडी।

प्रथम चरण में चर्चित उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस : श्रीकांत महतो, राजीव लोचन सरेन, उत्तम बारीक, दिनेन राय व जून मालिया।

भाजपा : रवींद्रनाथ माइती, चंदना बाउड़ी व राजीव कुंडु।

कांग्रेस : नेपाल महतो, उत्तम बनर्जी, पार्थ प्रतिम बनर्जी व मानस कुमार करमहापात्र।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...