Home Breaking News बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र प्रताप की गोली मारकर हत्या
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र प्रताप की गोली मारकर हत्या

Share
Share

लखनऊ।  लखनऊ में कृष्णानगर के विजयनगर में रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे व ठेकेदार महेंद्र प्रताप जायसवाल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। डीसीपी सेंट्रल डा. ख्याति गर्ग और इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। महेंद्र मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला था। इसके अलावा उसके पास लखनऊ में सआदतगंज और काकोरी के पते के दो आधार कार्ड मिले हैं। महेंद्र मुख्तार की गाड़ी चलाता था।

पुलिस को मौके से एक खोखा, दो कारतूस, ठेेकेदार की बाइक, पर्स और मोबाइल फोन मिला। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ ही हत्या में ठेकेदारी, लेन-देन, रंजिश समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

मकान तोड़वा रहे थे महेंद्रः विजयनगर में अनिल शुक्ला का मकान है। उन्होंने कुछ दिन पहले असलम नाम के ठेकेदार को मकान तोड़वाने का ठेका दिया था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर के मुताबिक महेंद्र हरदोई रोड पर बसंतकुंज योजना के पीरनगर के रहने वाले थे। रविवार शाम करीब 5:30 बजे असलम के साथी ठेकेदार महेंद्र प्रताप मकान तोड़वा रहे थे। साइट पर मजदूर भी लगे थे। महेंद्र देखरेख कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने महेंद्र पर ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग की और भाग निकले। सिर में गोली लगने से महेंद्र मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी महेंद्र के परिवारजन को दी। पुलिस अनिल से पूछताछ कर रही है। वहीं, बदमाश घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाई गई हैं।

See also  विकास बता रहे थे बीजेपी विधायक, ग्रामीणों ने गंदे पानी में पैदल चलवाया, दिखाई हकीकत

मुख्तार की भतीजी के शादी के दिन करीबी की हत्याः मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की बेटी की शादी रविवार को कैंट स्थित एमबी क्लब में हो रही थी। इस दौरान मुख्तार के करीबी चालक महेंद्र की हत्या से परिवार के लोग सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि महेंद्र अफजाल का भी काम देखता था। महेंद्र के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। कई बार जब पुलिस की मुख्तार से मुठभेड़ हुई तो भी वह उसके साथ था।

कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर हत्या से दहशतः कृष्णानगर कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में दहशत है। घटना के बाद आस-पड़ोस में रहने वाले लोग भी घरों के अंदर चले गए। मुहल्ले में सन्नाटा पसर गया। पुलिस महेंद्र के मोबाइल फोन की काल डिटेल की पड़ताल कर रही है।

परिवार से अलग रह रहा था, बात करने से कतराते रहे घरवालेः पुलिस ने घटना की जानकारी महेंद्र के परिवारजन को दी। सूचना के चार घंटे बाद भी घर का कोई सदस्य पुलिस के पास नहीं पहुंचा। परिवार वाले महेंद्र की मौत के संबंध में बात करने से कतराते रहे। महेंद्र घरवालों से अलग रहते थे। पुलिस को आशंका है कि महेंद्र के परिवार में भी कुछ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महेंद्र की दो पत्नियां हैं। एक सआदतगंज में रहती है और दूसरी गाजीपुर में रहती है।

सीसी कैमरे में कैद हुए बदमाशः सीसी कैमरे में दो बदमाश बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना है और नीले रंग की जींस की जैकेट व पीली पैंट पहने है। वहीं, पीछे बैठे बदमाश ने गाजरी रंग की जैकेट पहन रखी है। जैकेट की टोपी उसने लगा रखी है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...