Home Breaking News बिकिनी पहन पूल में डुबकी लगाते हुए ‘पानी पानी हुईं’ अनुषा दांडेकर, एक्ट्रेस के वीडियो ने लगाई आग
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

बिकिनी पहन पूल में डुबकी लगाते हुए ‘पानी पानी हुईं’ अनुषा दांडेकर, एक्ट्रेस के वीडियो ने लगाई आग

Share
Share

 नई दिल्ली। मशहूर वीजे और मॉडल अनुषा दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुषा अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अनुषा स्विमिंग पूल में बिकिनी पहन आग लगा रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अनुषा दांडेकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक सिजलिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुषा स्विमिंग पूल में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं। वीडियो में अनुषा बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में डुबकियां लगा रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुषा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं पानी- पानी हो गई।’ वीडियो में अनुषा पर्पल रंग की बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बादशाह और आस्था गिल का गाना ‘पानी- पानी हो गई’ बज रहा है। वीडियो को अनुषा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रही हैं।

अनुषा के इस वीडियो पर उनके कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट पर ब्यूटिफुल लिख रहे हैं। तो कई लोग इस वीडियो पर हॉट और सिजलिंग वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि अनुषा दांडेकर अक्सर अपनी कई बोल्ड और ब्यूटीफुल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसके चलते वो सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।

बीते दिनों अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा के ब्रेकअप की वजह से इन दोनों का नाम सुर्खियों में रहा था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए। अनुषा और करन करीब छह साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद अनुषा ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया कि करण कुंद्रा उन्हें धोखा दे रहे थे। आपको बता दें कि अनुषा इन दिनों एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट जेसन शाह को डेट कर रही हैं।

See also  बैतूल में केस दर्ज संघ प्रमुख को धमकी देने वाले महाराष्ट्र के किसान नेता पर
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...