नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर नगर पंचायत बुगरासी द्वारा संचालित अस्थाई पशु आश्रय स्थल गौशाला का डीएम रविन्द्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौशाला में गौवंशो के लिए हरा चारा, भूसा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर 19 गौवंश संरक्षित पाए गए तथा सभी गौवंशो का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। सभी गौवंशो की जिओ टैगिंग करायी गई हैं।
डीएम द्वारा गौवंशो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए पशु चिकित्साधिकारी को गौशाला में समय समय पर गौवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला पंजिका का भी अवलोकन किया। गौशाला परिसर में बनाये गए गोबर गैस प्लांट के संबंध में भी विस्तृत जानकारी हासिल की।
डीएम ने नगर पंचायत की ख़ाली भूमि पर गौवंशो के लिए नेपियर घास लगाते हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश् दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी स्याना सुभाष सिंह, चैयरमेन आरिफ खान, ईओ बुगरासी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।