Home Breaking News भारतीय किसान यूनियन अखंड का हुआ विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

भारतीय किसान यूनियन अखंड का हुआ विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर : सिकंदराबाद में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अखंड की एक बैठक NH 91 के गुलावठी अंडरपास स्थित जिलाध्यक्ष कौशल अधाना के फार्म हाउस पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव चौधरी पवन तेवतिया ने की एवं संचालन जिलाध्यक्ष कौशल अधाना ने किया। प्रदेश महासचिव चौधरी पवन तेवतिया ने कहा कि भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता था, लेकिन आज राजनीतिक दलों ने इसका नाम बदल कर कुर्सी प्रधान देश कर दिया है। कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने कहा था की देश की उन्नति का रास्ता गांव से होकर जाता है। कहा कि आज के नेताओ ने कुर्सी की भूख में किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन उन्हें याद रहे कि भारतीय किसान यूनियन (अ) किसानों का शोषण बर्दाश्त नही करेंगी।

जिलाध्यक्ष कौशल अधाना ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अखंड) संगठन एक अच्छी मजबूती के साथ पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश ओर दिल्ली आदि प्रदेशो में संगठन की लोकप्रियता बढ़ रही है। लोकप्रियता बढ़ने पर हजारों की संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। कहा कि संगठन का एक मात्र उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कसाना के निर्देशन में सर्वसम्मति से कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव चौधरी पवन तेवतिया ने नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के पद पर मनोयन पत्र देकर मनोनीत किया। वही, जिलाध्यक्ष कौशल अधाना ने सुधीर तेवतिया पत्रकार को मनोयन पत्र देकर सिकंदराबाद तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी। कहा कि पत्रकार मुकेश शर्मा एवं सुधीर तेवतिया के संगठन में आने से संगठन को मजबूती मिलेंगी। इस दौरान रविन्द्र पायल, प्रदीप चौधरी, आकाश चौधरी, सुमित चौधरी, कल्लू पायल, अरुण पायल, संजय सिंह, सोनू चौधरी, मनीष शर्मा, वेदपाल जाटव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

See also  New Year 2025 पर नोएडा में इन रास्तों पर जानें से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये रूट्स होंगे डायवर्ट
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...