नोएडा। फेज-3 पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोपी को गुरुवार को छिजारसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
युवती ने 24 जुलाई को अदालत में गुहार लगाई थी कि दीपक नाम के युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर उसने गर्भपात भी कराया। आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को छिजारसी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान