Home Breaking News योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने निशाना साधा और कहा कि महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, हाथरस में सरकारी अमले ने शुरूआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र स्थित गांव के धर्मस्थल में पूजा करने गई महिला के साथ हैवानियत की इंतेहा की गई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद ठीक उसी तरह निजी अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया जैसा दिल्ली में निर्भया के साथ किया गया था। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद अफसरों में खलबली मच गई। आशंका है कि निजी अंगों से ज्यादा छेड़छाड़ की गई है। आरोपी धर्मस्थल के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार है जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

See also  यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान
Share
Related Articles
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, ध्यान से पढ़ लें ये सारे नए अपडेट

 प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम जारी किए जाने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...