Home Breaking News राष्‍ट्रपति चुनाव में इतिहास रचने को तैयार कमला हैरिस….
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति चुनाव में इतिहास रचने को तैयार कमला हैरिस….

Share
Share

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी जीत के कगार पर है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति के इतिहास में यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। इस जीत में कई रिकॉर्ड एक साथ बनेंगे। दरअसल, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी सत्‍ता में आती है तो कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस का उपराष्‍ट्रप‍ि बनना तय है। कमला हैरिस का उपराष्‍ट्रपति बनना एक इतिहास होगा। आइए जानते हैं आखिर हैरिस के चुनाव जीतने पर आखिर कौन-कौन से रिकॉर्ड बनेंगे ? उनके जीत के क्‍या मायने होंगे ? उनका भारतीय कनेक्‍शन क्‍या है ? इसका अमेरिका और भारत के संबंधों का असर पड़ेगा ?

हैरिस के उपराष्‍ट्रपति बनने पर कई रिकॉर्ड होंगे कायम

राष्‍ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के साथ कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास के कई अध्‍यायों को लिखने के लिए तैयार हैं। हालांकि, चुनाव परिणामों की घोषणा नहीं है, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी जीत के काफी करीब है। डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के साथ ही कमला हैरिस को औपचारिक रूप से अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति के रूप में घोषित किया जाएगा। उस वक्‍त कई रिकॉर्ड एक साथ बनेंगे। 55 साल की कमला हैरिस की मां भारतीय मूल की है। उनके पिता जमैका मूल के हैं। वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं। उपराष्‍ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली अश्‍वेत होंगी। अमेरिकी इतिहास में पहली महिला होंगी। हैरिस इस पद पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई होंगी।

See also  Reliance के होंगे Big Bazaar? क्रेडिटर्स ने रिजेक्ट की डील, जानें आगे क्या होगा...
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...