नई दिल्ली। एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इन दिनों अपने पति करण बुलानी के साथ हनीमून पर हैं। मालदीव से रिया ने कुछ बेहद ही रोमांटिक सी फोटो शेयर की है। साथ ही रिया ने लगे हाथ ये भी बता दिया इन प्यारी तस्वीरों को कैप्शन की जरूरत ही नहीं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरिज में रिया ने मालदीव में अपनी छुट्टी के स्निपेट्स पोस्ट किए। इस फोटोज में रिया काफी कूल और खुश नजर आ रही हैं।
पिछलों दिनों भी रिया ने हनीमून की बेहद बोल्ड फोटो शेयर की थी। इन तस्वीरों में रिया स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही थीं। साथ ही इसपर कैप्शन दिया,’बच्चों को नानी के घर पर छोड़ दिया’। इस पोस्ट पर सिलेब्रिटिज और फैन्स ने दिल खोलकर रिएक्शन दिया। अनिल कपूर की लाड़ली ने पिछले महीने ही फिल्म डायरेक्ट करण बुलानी के साथ सात फेरे लिए थे।
रिया कपूर ने 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के करीब तीन हफ्ते बाद अब रिया कपूर पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हुईं। बीते दिन रिया कपूर पति करण बूलानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। हालांकि उस समय किसी को भी ये नहीं पता था कि रिया कपूर हनीमून के लिए कहां जा रही हैं।
दरअसल रिया कपूर अपने पति करण बूलानी के साथ हनीमून के लिए मालदीव्स गई हैं। रिया ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिया मालदीव्स पहुंचने के बाद से ही सोशल मीडिया पर स्टोरीज शेयर कर रही हैं। जिसके जरिए उनके फैंस को पता चला है कि रिया मालदीव्स में हैं। वहीं हाल ही में रिया ने अपने हनीमून से अपनी एक बोल्ड तस्वीर भी शेयर की है।
- # Anil Kapoor
- # bollywood
- # entertainment
- # Entertainment Movies Bollywood
- # Karan Boolani
- # Rhea Kapoor
- # Rhea Kapoor Bikini Photos
- # Rhea Kapoor Honeymoon
- # Rhea Kapoor Maldives
- # Rhea Kapoor romantic Photos
- # Rhea Karan Honeymoon photos
- # Sonam Kapoor
- # करण बूलानी
- # रिया कपूर
- # रिया कपूर बिकिनी फोटो
- # रिया कपूर मालदीव्स
- # रिया कपूर हनीमून