Home Breaking News रोजाना करें सूर्य नमस्कार, मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

रोजाना करें सूर्य नमस्कार, मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे

Share
Share

नई दिल्ली। सूर्य नमस्कार के बारे में आपने काफी सुना होगा, यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है, अगर आप इसे रोज़ाना करें। भारत में सदियों से भगवान सूर्य की पूजा होती आई है। सेहत के नज़रिए से देखा जाए, तो सूर्य से निकलने वाली किरणें हमें विटामिन-डी देती हैं, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत बनती हैं और कई बीमारियां दूर होती हैं।

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स भी मानते हैं कि कोविड-19 की दूसरी लहर में विटामिन-डी अच्छी मात्रा संक्रमण में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके लिए भी आप रोज़ाना सूर्य नमस्कार कर कर सकते हैं। आज हम बात करेंगे सूर्यनमस्कार कैसे किया जाता है और इसके क्या फायदे होते हैं।

सूर्य नमस्कार ऐसे करें

सूर्य नमस्कार करना पूरे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सिर से लेकर पैर तक हर एक मांसपेशी का प्रयोग होता है। सूर्य नमस्कार में 12 पोज़ होते हैं, जो हमारे 7 चक्रों को सक्रिय करने का काम करते हैं। आप सूर्यनमस्कार की शुरुआत 10 दफे से कर सकते हैं। इसके हर एक स्ट्रैच में काफी महनत और ताकत लगती है। इसे रोज़ाना करने से दिल की धड़कनों और मांसपेशियों को संतुलन करने में मदद मिलती है। सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका है कि आप हर एक पोज़ को कम से कम एक मिनट तक रोकें। शुरुआत आप 30 सकेंड से कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपकी स्ट्रेंथ बढ़ेगी और पाचन बेहतर होगा।

सूर्य नमस्कार करने के फायदे

– अगर आप रोज़ाना सूर्य नमस्कार करते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया मज़बूत बनेगी और पेट से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी दूर होंगी।

See also  नोएडा में 54 कोचिंग सेंटर को आग से बचाव के इंतजाम न होने पर नोटिस

– सूर्य नमस्कार एक ऐसा व्यायाम है, जो आपके शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। इससे आपको ज़्यादा झुकने या ज़्यादा चल लेने पर तकलीफ नहीं होगी।

– अगर आप बढ़ते वज़न से परेशान है, तो सूर्य नमस्कार आपकी इस समस्या को ख़त्म कर सकता है। इसके हर पोज़ में ताकत लगती है, जिससे आप आसानी से वज़न घटा पाएंगे।

– सूर्य नमस्कार से शरीर में होने वाली बेचैनी और तनाव भी बहुत हद तक दूर होता।

– इस व्यायाम से शरीर को राहत मिलती है, जिससे नींद अच्छी आती है।

– इससे शरीर में खून का संचार तेज़ होता है। जिससे पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है और हम आराम से किसी भी तरह का काम कर पाते हैं।

– कई महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दिनों में कई तरह की तकलीफें होती है। सूर्य नमस्कार रोज़ करने से आपको इन दिनों में काफी राहत मिल सकती है।

– सूर्य नमस्कार करने से क्योंकि पाचन बेहतर होता है, इसलिए त्वचा की कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

– अगर आपका जॉब ज़्यादा बैठे रहने का है, तो आपके लिए सूर्य नमस्कार बेहद फायदेमंद हो सकता है।

– अगर आप रोज़ाना सूर्य नमस्कार करें, तो हड्डी से जुड़ी कई सारी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...