Home Breaking News विवाहित महिला से बलात्कार के आरोप में पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

विवाहित महिला से बलात्कार के आरोप में पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Share
Share

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को एक विवाहित महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल यशवंत राठौर घरेलू हिंसा की एक शिकायत पर उसके घर आया था, तब उसने अपराध किया।

राठौर और एक होमगार्ड 19 जून की रात को महिला के घर पहुंचे थे। महिला ने फोन करके पुलिस को बुलाया और आरोप लगाया था कि उसके पति द्वारा उसे पीटा जा रहा है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महिला के मुताबिक उसके पति ने दूसरी शादी की और दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।

बुलंदशहर के SSP संतोष कुमार ने कहा, “घरेलू विवाद की शिकायत के बाद रात 11 बजे हेड कांस्टेबल पीड़िता के घर गया था। उसने पीड़िता के साथ घर की पहली मंजिल पर एक घंटा बिताया। पीड़िता ने हेड कांस्टेबल के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था। बलात्कार पीड़िता ने रिकॉडिर्ंग पुलिस को सौंप दी है। इसमें कांस्टेबल को कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करते हुए सुना गया है।”

See also  भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: ऊधम सिंह नगर में खनन पट्टे को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...

Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार

अलीगढ़: बहुचर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक स्थाई मोड़ पर पहुंच गया है. मडराक...

Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसएन सिंह अल्मोड़ा को मूल विभाग सिंचाई विभाग देहरादून भेज...