Home Breaking News शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर किया मानहानि का केस, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप
Breaking Newsअपराधमनोरंजनसिनेमा

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर किया मानहानि का केस, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेमैन राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। इससे पहले राज और शिल्पा के वकीलों ने शर्लिन चोपड़ा को मानहानि केस दर्ज करवाने की धमकी दी थी। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर कथित रूप से मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।

अब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ बिना सबूत और झूठी बयानबाजी करने के लिए मानहानि का केस दर्ज करवाया है। अंग्रजे वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इस बात की जानकारी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बयान जारी करके दी है। उनके बयान में लिखा है, ‘शर्लिन चोपड़ा की ओर से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, नकली, तुच्छ, निराधार, बिना किसी सबूत के हैं। यहां तक कि शर्लिन चोपड़ा की जानकारी में होने के बावजूद उन्हें बदनाम करने और जबरन वसूली के लिए बनाए गए हैं।’

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बयान में आगे दावा किया गया है कि शिल्पा शेट्टी जेएल स्ट्रीम ऐप के किसी भी कामकाज में शामिल नहीं हैं। बयान में कहा गया हैं, ‘यह शर्लिन चोपड़ा ओर से बेवजह विवाद पैदा करने के लिए शिल्पा शेट्टी का नाम खींचने के लिए एक दुस्साहसिक प्रयास के अलावा और कुछ नहीं है। यह मीडिया का ध्यान खींचने का तरीका है। आरोप कुछ और नहीं बल्कि एक सोच है, जिसमें शर्लिन चोपड़ा को सीआर नंबर 02/2020, नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया।’

जारी किए गए बयान में आगे बताया गया है, ‘शर्लिन चोपड़ा ने भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 499, 550, 389 और 195 (ए) के तहत अपराध किए हैं। हमें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हमने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्द किया है।’ गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा ने बीते 14 अक्टूबर को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर कथित रूप से मानसिक उत्पीड़न औ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बताया, ‘मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए शिकायत की है। उन्होंने अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए, आपने मेरे साथ यौन शोषण किया। लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाई, आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आर्टिस्ट के घर पे जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने मुझे डराया और कई सारी धमकी दी। मैं एक सिंगल वूमन हूं। अकेली रहती हूं मैं डर गई थी। आज हिम्मत जुटाकर वापस आई हूं।’

See also  टीवी की ये बहू बनी 'खतरों के खिलाड़ी 12' की विनर! वीडियो में मिला हिंट

बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ के एक बयान जारी किया था। अपने इस बयान में शिल्पा और राज के वकील ने कहा ता कि, ‘शर्लिन चोपड़ा जो भी बयान दे रही हैं। वह कानूनी दायरे में होना चाहिए। मेरे क्लाइंट के खिलाफ प्रेस वार्ता करना या उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। सार्वजनिक जीवन में शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई बात का कोर्ट में उनके खिलाफ उपयोग किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसिडिंग के अंतर्गत मामले दर्ज किए जाएंगे।’

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...