Home Breaking News श्रीलंका की नौसेना ने डुबोई भारतीय नाव, सात मछुआरों को डूबने से बचाया गया
Breaking Newsराष्ट्रीय

श्रीलंका की नौसेना ने डुबोई भारतीय नाव, सात मछुआरों को डूबने से बचाया गया

Share
Share

चेन्नई श्रीलंकाई नौसेना की एक नाव ने तमिलनाडु में भारतीय मछुआरों पर हमला कर दिया, जिससे नाव में दरारें पड़ गईं और वह डूब गई। डूबती नाव पर सवार सात मछुआरों को अन्य मछुआरों ने बचा लिया। यह घटना बुधवार देर रात हुई।

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक एल रामदास ने भारतीय मछुआरों पर श्रालंकाई नौसेना के जानलेवा हमले की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि इस मामले में भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब करें और उनसे द्वीपीय देश की जेल में बंद भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आग्रह करें।

आल मैकेनाइज्ड बोट फिशरमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि रामेश्वरम क्षेत्र से 450 नावें बुधवार शाम चार बजे के बाद समुद्र में निकलीं। जब मछुआरे कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे, श्रीलंकाई नौसेना की एक नाव वहां पहुंची और मछली पकड़ने वाली नाव से टकरा गई और अंत में यह पानी में डूब गई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ श्रीलंका पर कूटनीतिक दबाव डाला जाना चाहिए। इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए हमारे पास नाकेबंदी करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। वर्ष 2021 में तमिलनाडु के कई मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के हमले में तमिलनाडु के पांच भारतीय मछुआरों ने अपनी जान गंवा दी थी। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आइएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार लगभग 55 भारतीय मछुआरे अभी भी श्रीलंकाई जेलों में बंद हैं।

See also  फिल्म देख चुराया लाल चंदन और पकड़ा गया, IPS ने लिखा- पुष्पा झुकेगा भी, धरा भी जाएगा
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...