Home Breaking News संजय राउत ने सुशांत केस में कहा जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए
Breaking Newsमहाराष्ट्रराज्‍य

संजय राउत ने सुशांत केस में कहा जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए

Share
Share

मुंबई| शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को यहां सुशांत सिंह राजपूत मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, जिनके घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। राउत ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं राज कुमार की एक फिल्म देख रहा था और अचानक उनका प्रसिद्ध संवाद (डायलॉग) याद आ गया जिनके घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। मुझे राज कुमार पसंद हैं। किसी को उंगली नहीं उठानी चाहिए।

इसका संदर्भ विख्यात अभिनेता राज कुमार की ब्लॉकबस्टर संगीतमय फिल्म वक्त (1965) की उन पंक्तियों से था, जिसमें कहा गया था, जिनके अपने घर शीशे के हों, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।

स्कॉटलैंड यार्ड की तरह मुंबई पुलिस की तुलना करते हुए राउत ने कहा, जब पुलिस की जांच चल रही है तो इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता है।

सुशांत मामले पर कई सारे सवालों के बाद उन्होंने कहा, हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है। वे अच्छा काम कर रहे हैं। वे सक्षम हैं और उनकी तुलना स्कॉटलैंड यार्ड के साथ की जाती है। जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से जारी रहनी चाहिए।

उनकी टिप्पणी के कुछ ही समय बाद मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने मामले में किसी भी प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व की भागीदारी से इनकार किया है।

See also  पत्नी की हत्या के बाद खुद SSP दफ्तर पहुंच गया शख्स, कबूला अपना जुर्म, फिर क्या हुआ?
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...