Home Breaking News सादी वर्दी में पहुंची महिला डीएसपी, चलाया एंटी रोमियो अभियान
Breaking Newsउत्तरप्रदेश

सादी वर्दी में पहुंची महिला डीएसपी, चलाया एंटी रोमियो अभियान

Share
Share

यमुनानगर स्थित जीएनजी कालेज के बाहर अचानक एक महिला पहुंची और कालेज के इर्द गिर्द बेमतलब खड़े युवाओं पर गिद्ध दृष्टि रखने लगी। वहां खड़े युवा इस बात से अनभिज्ञ थे कि यह महिला कौन है।

थोड़ी देर में वह अपनी रौ में आई तो युवा भौंचक्क रह गए। दरअसल, यह महिला डीएसपी ऊषा कुंडू थी, जो यूपी तर्ज पर एंटी रोमियो अभियान चला रही थी।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यमुनागर पुलिस ने भी शनिवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया। कालेजों के आसपास घूम रहे आवारा व अजनबी लड़कों को रोककर उनके पते नोट किए गए।

काफी समय से छात्राओं द्वारा अनजबी लड़कों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की जा रही थी। मौके पर डीएसपी ऊषा कुंडू के साथ 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी, दो ट्रैफिक एसएचओ भी मौजूद थे।

पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले करीब 250 लड़के-लड़कियों के चालान भी काटे। लड़कियों के पोस्टल चालान किए गए। कई से मौके पर जुर्माना वसूला गया। इस रोड पर चार कालेज पड़ते हैं जिनमें तीन लड़कियों के हैं।

See also  नोएडा प्राधिकरण के गेट बंद करने पर भारतीय किसान परिषद के सदस्यों के खिलाफ छठी FIR दर्ज
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...