Home Breaking News सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोयडा के बिसरख गांव में जल पंचायत का किया आयोजन
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोयडा के बिसरख गांव में जल पंचायत का किया आयोजन

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। जल एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को गांव गांव पहुंचाते हुए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोयडा के बिसरख गांव में जल पंचायत का आयोजन किया। जल पंचायत में लोगों से जल बचाने की अपील करते हुए उम्मीद संस्था के डा देवेन्द्र नागर ने कहा कि दैनिक जीवन में पानी के उपयोग के लिये आज सबमर्सिबल पम्प घर घर में लगे है जिससे पानी की बर्बादी बढ़ गयी है। क्योकि थोडे से पानी के लिये भी लोग बार बार पम्प चलाते है जिससे कई लीटर पानी बर्बाद हो जाता है जबकि लोगो को चाहिये कि पानी को टैंक मे स्टोर कर उसका उपयोग करे ना कि बार बार पम्प चालू करे जिससे पानी की बर्बादी को बचाया जा सकता है। वहीं महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि पानी की बढती किल्लत भविष्य के लिये गम्भीर खतरे का संकेत है। भूजल के स्रोत कम होते जा रहे और खपत बढ़ती जा रही है ऊपर से पानी की बर्बादी से समस्या और गहराती जा रही हैं जिसके लिये समय रहते कारगर कदम उठाने होंगे। मंच का संचालन करते हुए अनिल भाटी ने ज्यादा से ज्यादा पेड लगाये जाने को लेकर लोगों से अपील की जिससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम के अन्त में लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। जल पंचायत मे विजय तंवर रामवीर सिंह साहब राम मास्टर चन्द्रपाल और श्रीनिवास आदि ने अपने विचार रखे।

See also  जीएम व सीसीओ ने किया गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, भैलई केंद्र पर तैनात तौल लिपिक की सेवाएं समाप्त, ठेकेदार पर जुर्माना
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...