Home Breaking News सुरक्षित घर वापसी: 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, स्पेसएक्स रॉकेट में डायपर पहनकर की यात्रा
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

सुरक्षित घर वापसी: 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, स्पेसएक्स रॉकेट में डायपर पहनकर की यात्रा

Share
Share

केप केनवरल। 200 दिन अंतरिक्ष केंद्र में बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के कैप्सूल से सोमवार रात 10.30 बजे धरती पर लौट आए। नासा-स्पेसएक्स क्रू-2 मिशन का हिस्सा रहे अंतरिक्ष यात्रियों का कैप्सूल रात के अंधेरे में फ्लोरिडा के पेंसाकोला तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के सिर्फ आठ घंटे बाद धरती पर पहुंचे।

नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरा (54) व मेगन मैकआर्थर (50), जापान के अकिहितो होशिदे (52) तथा फ्रांस के थामस पेस्कवेट (43) को सुबह ही वापस लौटना था, लेकिन तेज हवाओं के कारण वापसी में देरी हुई। अंतरिक्ष केंद्र से नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वांदे हेइ ने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को विदाई दी और मैकआर्थर से कहा, ‘मैं पास के माड्यूल से आपके ठहाकों की कमी महसूस करूंगा।’

पेस्कवेट ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें अंतरिक्ष के घने अंधेरे के बीच अंतरिक्ष केंद्र जगमगा रहा है। नासा की अंतरिक्ष अभियान प्रमुख कैथी लाइडर्स ने कहा कि चार मुख्य पैराशूट में से एक में आई खामी का इंजीनियर मूल्यांकन करेंगे। कुल मिलाकर अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी बेदाग रही।

इसके साथ ही चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के बुधवार रात तक स्पेसएक्स से अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इनकी रवानगी की राह में खराब मौसम और एक अंतरिक्ष यात्री की चिकित्सा स्थिति की जानकारी नहीं होना बाधा थी। इसी कारण नासा को अपने आदेश में बदलाव करना पड़ा था।

आसान नहीं रही वापसी

चारों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी आसान नहीं रही। कैप्सूल का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण सभी को वापसी की यात्रा के दौरान डायपर पहनना पड़ा। 23 अप्रैल को रवाना होने के तुरंत बाद मिशन कंट्रोल ने अंतरिक्ष में कचरे के एक टुकड़े के उनके कैप्सूल से टकराने को लेकर आगाह किया था। हालांकि, यह चेतावनी गलत साबित हुई।

See also  यूपीपीबीपीबी यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2021: 15 लाख में दरोगा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने रहेगा अगला दल

अंतरिक्ष केंद्र में जाने वाला अगला दल वहां छह महीने तक रहेगा। जापान के एक उद्योगपति और उनके निजी सहायक दिसंबर में रूस की अंतरिक्ष एजेंसी से रवाना होंगे। इसके बाद स्पेसएक्स से फरवरी में तीन कारोबारी अंतरिक्ष में जाएंगे।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...