Home Breaking News सुशांत मामला : बिहार पुलिस ने बयान दर्ज किया अंकिता लोखंडे का
Breaking Newsबिहारराज्‍यसिनेमा

सुशांत मामला : बिहार पुलिस ने बयान दर्ज किया अंकिता लोखंडे का

Share
Share

मुंबई। बिहार पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। बिहार पुलिस की एक टीम मामले की छानबीन के लिए मुंबई में है। टीम ने गुरुवार देर रात लोखंडे के आवास पर जाकर बयान दर्ज किया।

इससे पहले अंकिता ने कहा कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि उनकी प्रेमिका रिया उनका उत्पीड़न कर रही है।

यह बयान अभिनेता के पिता कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती का नाम दिया है।

हालांकि, बिहार पुलिस पिछले सप्ताह से ही जांच के लिए मुंबई पहुंची है, लेकिन अभी तक रिया का बयान दर्ज नहीं कर पाई है।

चक्रवर्ती पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उनके वकील सतीश मनेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट से पटना में उनके खिलाफ दर्ज मामले को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है।

See also  कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहुल गांधी ने Covid को क्यों कहा Movid? खुद बताई ये वजह
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...